देश की खबरें | यमुना फिल्म सिटी में 2027 से शुरू होगा ‘लाइट साउंड और एक्शन’ : बोनी कपूर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में बन रही यमुना फिल्म सिटी में 2027 से फिल्मों की शूटिंग शुरू होने की संभावना है और मार्च के आखिर या अप्रैल की शुरुआत में इसका शिलान्यास हो सकता है। फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने यह जानकारी दी।

नोएडा (उप्र), 28 फरवरी उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में बन रही यमुना फिल्म सिटी में 2027 से फिल्मों की शूटिंग शुरू होने की संभावना है और मार्च के आखिर या अप्रैल की शुरुआत में इसका शिलान्यास हो सकता है। फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने यह जानकारी दी।

बोनी कपूर की कंपनी ‘बेव्यू प्रोजेक्ट्स’ और ‘भूटानी ग्रुप’ उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी यमुना फिल्म सिटी के निर्माण में शामिल है।

कपूर बृहस्पतिवार को यमुना विकास प्राधिकरण के कार्यालय पहुंचे जहां निर्माता की कंपनी को जमीन पर कब्जा दे दिया गया। कब्जा पत्र लेने के दौरान बोनी कपूर के साथ भूटानी ग्रुप के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) आशीष भूटानी भी मौजूद थे।

इस अवसर पर बोनी कपूर ने कहा, ‘‘यमुना फिल्म सिटी विश्व की सबसे बेहतरीन फिल्म सिटी होगी। निर्माण से पहले देश और विदेश की अन्य फिल्म सिटी का आकलन किया गया है और इन सभी की खासियत को शामिल करते हुए इसे एक अंतरराष्ट्रीय स्तर की फिल्म सिटी बनाने का लक्ष्य है। यहां फिल्म इंस्टीट्यूट भी बनाया जाएगा, फिल्म निर्माताओं को यहां सहयोगी कलाकार मिल जाएंगे, जिससे फिल्म निर्माण पर लागत कम आएगी, साथ ही स्थानीय युवाओं को रोजगार भी मिलेगा।’’

उन्होंने बताया कि यहां ‘फिल्म गांव’ भी बनाया जाएगा। इसके साथ स्टूडियो, मॉल, दुकानें, कमर्शियल कॉम्पलेक्स भी विकसित किए जाएंगे। एक जगह पर रिटेल आउटलेट, फूड कोर्ट, होटल, गेस्ट हाउस जैसी सुविधाएं मिलेंगी।

उन्होंने कहा की फिल्म सिटी के पूरी तरह से बनकर तैयार होने में आठ साल का समय लगेगा, लेकिन तीन साल में फिल्म की शूटिंग यहां पर शुरू कर दी जाएगी।

बोनी कपूर ने कहा कि यहां हिंदी, पंजाबी, तमिल, तेलुगू, भोजपुरी, अंग्रेजी समेत 300 से ज्यादा फिल्मों की शूटिंग प्रति वर्ष करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा की फिल्म सिटी को इस प्रकार से विकसित किया जाएगा कि किसी भी प्रकार की लोकेशन के लिए कलाकार को किसी अन्य देश में जाने की जरूरत नहीं पड़े।

उन्होंने कहा कि फिल्म सिटी के निर्माण में 1,510 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि पहले चरण में फिल्म निर्माण की सुविधा विकसित की जाएगी। दूसरे चरण में बुनियादी ढांचा तैयार किया जाएगा, जबकि आखिर में व्यावसायिक गतिविधियां विकसित की जाएगी।

जमीन पर कब्जा लेने के दौरान बोनी कपूर और आशीष भूटानी ने अधिग्रहण से प्रभावित किसानों से भी बातचीत की तथा उनकी समस्याओं को सुना।

यमुना विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉक्टर अरुण वीर सिंह ने बताया, ‘‘बृहस्पतिवार को सेक्टर 21 में अंतरराष्ट्रीय फिल्म सिटी की निर्माता कंपनी को जमीन पर कब्जा दे दिया गया। निर्माता कंपनी के मालिक बोनी कपूर को कब्जा पत्र दिया गया। निर्माता ने बताया है कि मार्च के आखिर या अप्रैल के पहले सप्ताह में फिल्म सिटी का शिलान्यास होगा।’’

सिंह ने बताया कि इस संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से समय मांगा गया है। उन्होंने कहा कि शिलान्यास होने के तीन साल के अंदर यहां फिल्मों की शूटिंग शुरू हो जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\