देश की खबरें | कश्मीर घाटी में हल्की बर्फबारी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी से घाटी में लगभग दो महीने से जारी शुष्क मौसम का दौर समाप्त हो गया। घाटी में बृहस्पतिवार रात से न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
श्रीनगर, 26 जनवरी कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी से घाटी में लगभग दो महीने से जारी शुष्क मौसम का दौर समाप्त हो गया। घाटी में बृहस्पतिवार रात से न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि घाटी के गुलमर्ग, पहलगाम, सोनमर्ग, गुरेज, माछिल, करनाह दूधपथरी और शोपियां इलाकों में बर्फबारी की खबर है।
उन्होंने बताया कि श्रीनगर शहर के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी हुई लेकिन सुबह होने के बाद तेज धूप निकली। उन्होंने बताया कि श्रीनगर शहर में बृहस्पतिवार रात न्यूनतम तापमान शून्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो पिछली रात के शून्य से 3.6 डिग्री सेल्सियस नीचे से तीन डिग्री अधिक है।
अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि दक्षिण कश्मीर के काजीगुंड शहर में न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग के स्की रिसॉर्ट में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
उन्होंने बताया कि कोकेरनाग शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.1 डिग्री सेल्सियस नीचे और कुपवाड़ा में 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
कश्मीर के ज्यादातर मैदानी इलाकों में बर्फबारी नहीं हुई है, जबकि घाटी के ऊपरी इलाकों में सामान्य से कम मात्रा में बर्फबारी हुई है।
मौसम वैज्ञानिकों ने 31 जनवरी तक घाटी में कुछ स्थानों पर हल्की बर्फबारी का अनुमान जताया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 26, 2024 04:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

