एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कश्मीर में सप्ताहांत में हल्की बर्फबारी का अनुमान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कश्मीर के अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम तापमान नीचे जाने के कारण शीतलहर का प्रकोप तेज हो गया है और मौसम विज्ञान विभाग ने अगले कुछ दिन में तापमान में और गिरावट होने का अनुमान जताया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | कश्मीर में सप्ताहांत में हल्की बर्फबारी का अनुमान

श्रीनगर, 30 दिसंबर कश्मीर के अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम तापमान नीचे जाने के कारण शीतलहर का प्रकोप तेज हो गया है और मौसम विज्ञान विभाग ने अगले कुछ दिन में तापमान में और गिरावट होने का अनुमान जताया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग को छोड़कर कश्मीर घाटी के अन्य मौसम स्टेशनों में बुधवार रात न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। उन्होंने कहा कि गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछली रात शून्य से 10.4 डिग्री सेल्सियस कम था।

वार्षिक अमरनाथ यात्रा के आधार शिविर पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 8.9 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा जबकि पिछली रात यह शून्य से 6.6 डिग्री सेल्सियस नीचे था। वहीं, श्रीनगर में तापमान शून्य से चार डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो पिछली रात शून्य से नीचे 2.3 डिग्री सेल्सियस कम था। काजीगुंड में तापमान शून्य से 4.2 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।

मौसम विज्ञान कार्यालय ने अगले कुछ दिन में न्यूनतम तापमान में और गिरावट होने का अनुमान जताया है।

कार्यालय ने कहा है कि एक जनवरी से ऊंचाई वाले कुछ स्थानों पर हल्की बारिश/बर्फबारी हो सकती है। जबकि 4 से 6 जनवरी के दौरान व्यापक हिमपात/मध्यम तीव्रता की बारिश होने की संभावना है।

कश्मीर घाटी इस समय ‘चिल्लई-कलां’ की गिरफ्त में है। यह 40 दिन की अवधि होती है और इस दौरान हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 30, 2021 01:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).