एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | पश्चिमी राजस्थान के अलग अलग हिस्सों में हल्की बारिश दर्ज की गई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिमी विक्षोभ के कारण पिछले 24 घंटे के दौरान पश्चिमी राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश हुई।

देश की खबरें | पश्चिमी राजस्थान के अलग अलग हिस्सों में हल्की बारिश दर्ज की गई

जयपुर, 26 नवंबर पश्चिमी विक्षोभ के कारण पिछले 24 घंटे के दौरान पश्चिमी राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश हुई।

मौसम विभाग के प्रवक्ता के अनुसार, इस दौरान सांचौर (जालौर) में ओलावृष्टि भी हुई। हालांकि, पूर्वी राजस्थान मुख्यतः शुष्क रहा।

उन्होंने बताया कि एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पिछले 24 घंटे में जैसलमेर और बाड़मेर जिलों में हल्की बारिश दर्ज की गई है तथा सर्वाधिक आठ मिलीमीटर बारिश सेदवा, बाड़मेर में दर्ज की गई है।

उन्होंने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से आज जोधपुर, उदयपुर, अजमेर, कोटा संभाग में मेघगर्जन के साथ बारिश होने की प्रबल संभावना है।

प्रवक्ता ने बताया कि उदयपुर और जोधपुर संभाग में कहीं-कहीं मध्यम से तेज बारिश व कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने व तेज हवाएं भी चलने की संभावना है।

अधिकारी ने बताया कि बीकानेर व जयपुर संभाग में भी बादल छाए रहने तथा कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है।

उन्होंने बताया कि 27 नवंबर को भी कोटा, भरतपुर, अजमेर व जयपुर संभाग के कुछ इलाकों में मेघगर्जन के साथ बारिश हो सकती है।

विभाग के मुताबिक, 28 नवंबर से मौसम शुष्क रहने और तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की भी संभावना है तथा कहीं-कहीं कोहरा छाने के भी आसार हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 26, 2023 07:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).