देश की खबरें | राष्ट्रीय राजधानी में हल्की बारिश के आसार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को हल्की बारिश हो सकती है जिससे लोगों को उमस भरे मौसम से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।
नयी दिल्ली, 29 अगस्त राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को हल्की बारिश हो सकती है जिससे लोगों को उमस भरे मौसम से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।
मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी।
सोमवार को न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के लिए सामान्य है।
विभाग के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 75 फीसदी रही।
राजधानी में दिन के समय अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 29, 2022 10:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

