देश की खबरें | दिल्ली में हल्की बारिश के आसार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार शाम से लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलने की संभावना है, क्योंकि मौसम विज्ञान विभाग ने मानसून पूर्व गतिविधियों के तहत शाम को गरज के साथ छींटे पड़ने और हल्की बारिश का अनुमान लगाया है।
नयी दिल्ली, 29 जून राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार शाम से लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलने की संभावना है, क्योंकि मौसम विज्ञान विभाग ने मानसून पूर्व गतिविधियों के तहत शाम को गरज के साथ छींटे पड़ने और हल्की बारिश का अनुमान लगाया है।
मानसून के बृहस्पतिवार या शुक्रवार को दिल्ली पहुंचने की संभावना है।
दिल्ली की सफदरजंग वेधशाला में बुधवार को न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं, अधिकतम तापमान के 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।
शहर में पिछले एक सप्ताह से आर्द्रता का स्तर उच्च तथा तापमान भी काफी अधिक रह रहा है।
सफदरजंग वेधशाला में मंगलवार को अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, लेकिन गर्मी सूचकांक ने तापमान 53 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिल्ली में बृहस्पतिवार या शुक्रवार को मानसून की पहली बारिश होने की संभावना है।
आईएमडी ने 30 जून को शहर में मध्यम बारिश का अनुमान लगाते हुए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है। एक जुलाई तक अधिकतम तापमान गिरकर 33-34 डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है।
दक्षिण-पश्चिम मानसून आमतौर पर 27 जून तक राष्ट्रीय राजधानी पहुंचता है।
आईएमडी के वरिष्ठ वैज्ञानिक आर. के. जेनामणि ने बताया कि 30 जून को शहर में अच्छी-खासी बारिश होने की संभावना है। बृहस्पतिवार या शुक्रवार को मानसून के आगमन की घोषणा की जा सकती है।
आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार, मानसून ने पिछले 62 साल में जून में 29 बार और जुलाई में 33 बार दिल्ली में दस्तक दी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 29, 2022 11:24 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

