Delhi Rain: IMD ने जाहिर की संभावना, दिल्ली में हो सकती है हल्की बारिश, न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में मंगलवार को हल्की बारिश होने की संभावना है और राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

(Photo Credits Twitter)

नयी दिल्ली, 22  अगस्त: दिल्ली में मंगलवार को हल्की बारिश होने की संभावना है और राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

भारत मौसम विभाग (IMD) द्वारा साझा किए गए आंकड़े के अनुसार सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 76 प्रतिशत दर्ज की गई. दिल्ली के मुख्य मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला ने न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया.

दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक करीब 38.1 डिग्री सेल्सियस बना रहा. भारत मौसम विभाग ने मुख्यत: बादल छाए रहने और दिन के आखिर में हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है.

दिल्ली में पिछले चार महीने में सामान्य से अधिक वर्षा दर्ज की गई. इस वर्ष जितनी वर्षा अब तक हुई है वह पूरे साल होने वाली अनुमानित कुल 774 मिलीमीटर बारिश के बराबर है. हालांकि अगस्त में सबसे कम वर्षा हुई. इस महीने हुई बारिश सामान्य से 85 प्रतिशत कम है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अफगानिस्तान ने टीम इंडिया के सामने रखा 157 रनों का टारगेट, अजमतुल्लाह उमरजई ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IND vs AFG 1st T20I Match: राष्ट्रगान से पहले अरुण जेटली स्टेडियम में गूंजा 'वंदे मातरम', भारत-अफगानिस्तान के खिलाड़ी भी रह गए हैरान

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Live Score Update: दिल्ली में टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट