एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश, लोगों को गर्मी से मिली राहत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को कुछ स्थानों पर हुई हल्की बारिश से शहर और इसके आसपास के निवासियों को गर्मी से राहत मिली।

देश की खबरें | दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश, लोगों को गर्मी से मिली राहत

नयी दिल्ली, 21 सितंबर राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को कुछ स्थानों पर हुई हल्की बारिश से शहर और इसके आसपास के निवासियों को गर्मी से राहत मिली।

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दक्षिण हरियाणा और उत्तरी राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में भिन्न तीव्रता का 'टी-स्टॉर्म' बन रहा है।

सामान्य तौर पर रात में आसमान में बादल छाए रहने और बहुत हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है।

मौसम विभाग ने बताया कि शहर में आज न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत से दो डिग्री अधिक था। वहीं अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री रहा जो समान्य से तीन डिग्री अधिक है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटों का औसतन वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) बृहस्पतिवार को 114 अंक दर्ज किया गया जो मध्यम श्रेणी में आता है।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

मौसम विभाग ने बताया कि सापेक्षिक आद्रर्ता शाम साढ़े पांच बजे 62 प्रतिशत दर्ज की गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 21, 2023 10:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).