देश की खबरें | दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी के कुछ इलाकों में मंगलवार को हल्की बारिश हुई। शहर में सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम, 24.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
नयी दिल्ली, 21 जून राष्ट्रीय राजधानी के कुछ इलाकों में मंगलवार को हल्की बारिश हुई। शहर में सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम, 24.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, दिल्ली के बुराड़ी सहित कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई, जबकि शहर में बाकी जगह बादल छाए हैं।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 71 प्रतिशत दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान के 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।
बारिश के मद्देनजर दिल्ली यातायात पुलिस ने यात्रियों से सावधानी बरतने को कहा। उसने ट्वीट किया, ‘‘ यातायात जानकारी : मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में आज हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। गरज के साथ छींटे भी पड़ सकते हैं। सभी इसको ध्यान में रखते हुए बाहर निकलें।’’
राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 23.6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री कम 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है। आसमान मुख्यतौर पर साफ रहेगा।
केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में मंगलवार को सुबह वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में रही। सुबह साढ़े नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 132 दर्ज किया गया।
शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 21, 2022 01:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

