एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश, न्यूनतम तापमान सामान्य के करीब

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा और पंजाब के कई हिस्सों में शुक्रवार को हल्की बारिश हुई और न्यूनतम तापमान सामान्य सीमा के करीब रहा। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश, न्यूनतम तापमान सामान्य के करीब

चंडीगढ़, 13 जनवरी हरियाणा और पंजाब के कई हिस्सों में शुक्रवार को हल्की बारिश हुई और न्यूनतम तापमान सामान्य सीमा के करीब रहा। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा के नारनौल में न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस, करनाल में 10.6 डिग्री सेल्सियस, रोहतक में 11.2 डिग्री सेल्सियस और अंबाला में 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पंजाब में, पटियाला में न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 9.5 डिग्री सेल्सियस, फरीदकोट में 10 डिग्री सेल्सियस और पठानकोट एवं मोहाली में 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अमृतसर और गुरदासपुर में न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस था और रात ठंडी रही।

हरियाणा के हिसार में न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस और सिरसा का न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यहां के मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को दोनों राज्यों के अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश हुई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 13, 2023 04:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).