देश की खबरें | दिल्ली में हल्की बारिश, गर्मी से मिली राहत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में रविवार शाम को हल्की बारिश हुई, जिससे झुलसाने वाली गर्मी से राहत मिली।
नयी दिल्ली, 29 मई राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में रविवार शाम को हल्की बारिश हुई, जिससे झुलसाने वाली गर्मी से राहत मिली।
मौसम विभाग ने बताया कि अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के लिए सामान्य है, जबकि न्यूनतम तापमान मौसम के औसत से दो डिग्री अधिक 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, सोमवार को मौसम खुशनुमा रहने की संभावना है।
आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘शहर में सोमवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ छीटें पड़ने की संभावना है।’’
शहर में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 41 और 28 डिग्री से. के आसपास रहने का अनुमान है।
इस बीच, हवा में आर्द्रता का स्तर 61 प्रतिशत से 49 प्रतिशत के बीच रहा।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में 24 घंटे की वायु गुणवत्ता रविवार सुबह ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई और दोपहर चार बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 273 दर्ज किया गया।
शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’ तथा 401 और 500 के बीच एक्यूआई को ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 29, 2022 09:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

