एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली में दिन में हल्की बारिश के आसार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में बीते कुछ दिनों से जारी बारिश का दौर रविवार सुबह थम गया। हालांकि, मौसम विभाग ने दिन में दिल्ली में हल्की बारिश होने के आसार जताए हैं।

देश की खबरें | दिल्ली में दिन में हल्की बारिश के आसार

नयी दिल्ली, 25 सितंबर राष्ट्रीय राजधानी में बीते कुछ दिनों से जारी बारिश का दौर रविवार सुबह थम गया। हालांकि, मौसम विभाग ने दिन में दिल्ली में हल्की बारिश होने के आसार जताए हैं।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान औसत से एक डिग्री सेल्सियस कम 22.6 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षित आर्द्रता 93 प्रतिशत रही।

आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में रविवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और दिन में बहुत हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने का पूर्वानुमान है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

दिल्ली के लिए मानक माने जाने वाली सफदरजंग वेधशाला में बीते 24 घंटे के दौरान 18.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। वहीं, इस अवधि में पालम केंद्र पर 23.7 मिलीमीटर बारिश हुई।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में पूर्वाह्न नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 49 दर्ज किया गया, जो ‘अच्छी’ श्रेणी में आता है।

गौरतलब है कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’ माना जाता है। वहीं, 51 से 100 के बीच एक्यूआई ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच एक्यूआई ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच एक्यूआई ‘खराब’, 301 से 400 के बीच एक्यूआई ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच एक्यूआई ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 25, 2022 11:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).