Weather Update: दिल्ली में हल्की बारिश हुई, न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस रहा

दिल्ली के विभिन्न भागों में शनिवार तड़के हल्की बारिश हुई और न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो इस मौसम के औसत तापमान से चार डिग्री अधिक है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी.

ठंड| प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

नयी दिल्ली, 22 जनवरी : दिल्ली के विभिन्न भागों में शनिवार तड़के हल्की बारिश हुई और न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो इस मौसम के औसत तापमान से चार डिग्री अधिक है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी. दिल्ली में 22 जनवरी तक 68 मिमी बारिश हो चुकी है, जो 1995 के बाद से सर्वाधिक है. 1995 में 69.8 मिमी बारिश हुई थी. सफदरजंग वेधशाला में शनिवार को सुबह आठ बजे तक पांच मिमी बारिश दर्ज की गई है.

आईएमडी ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में 21 से 23 जनवरी के बीच व्यापक वर्षा होने का अनुमान है. आईएमडी ने आज गरज के साथ बारिश होने का अनुमान जताया है. मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 100 प्रतिशत रहा. अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. यह भी पढ़ें : Odisha: नाबालिग लड़की से बलात्कार के मामले में बुजुर्ग व्यक्ति को 10 साल की सजा

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार शनिवार को दिल्ली की वायु गुणवत्ता ''बेहद खराब'' श्रेणी में दर्ज की गई क्योंकि सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक 337 था.पड़ोसी शहरों में भी शनिवार सुबह वायु गुणवत्ता ''बेहद खराब'' श्रेणी में रही. फरीदाबाद का वायु गुणवत्ता सूचकांक 350, गाजियाबाद का 313, गुड़गांव का 306 और नोएडा का 307 रहा.

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी