Delhi Weather Update: दिल्ली में हल्की बारिश के आसार, अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना
राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत से दो डिग्री कम है. मौसम विभाग ने बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया है.दो डिग्री कम है।
नयी दिल्ली, 7 जुलाई : राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत से दो डिग्री कम है. मौसम विभाग ने बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया है. सुबह 8.30 बजे आर्द्रता 80 प्रतिशत रही. अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार सुबह नौ बजे राष्ट्रीय राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 60 रहा, जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है. यह भी पढ़े : आर्मस्ट्रांग हत्या मामले के असल अपराधियों को गिरफ्तार नहीं किया गया, सीबीआई करे जांच: मायावती
शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा, 51 से 100 के बीच को संतोषजनक, 101 से 200 के बीच को मध्यम, 201 से 300 के बीच को खराब, 301 से 400 के बीच को बहुत खराब तथा 401 से 500 के बीच को गंभीर माना जाता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 07, 2024 11:59 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

