देश की खबरें | दिल्ली मेट्रो के निर्माण स्थल पर काम करते समय एक व्यक्ति पर लाइट मास्ट गिरा, मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तरी दिल्ली के जगतपुर इलाके में मंगलवार को मेट्रो के निर्माण स्थल पर काम करते समय एक व्यक्ति पर वह खंभा गिर गया जिसके ऊपरी हिस्से में बिजली के बल्ब लगे थे। हादसे में घायल व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 23 जून उत्तरी दिल्ली के जगतपुर इलाके में मंगलवार को मेट्रो के निर्माण स्थल पर काम करते समय एक व्यक्ति पर वह खंभा गिर गया जिसके ऊपरी हिस्से में बिजली के बल्ब लगे थे। हादसे में घायल व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि मृतक की पहचान साइट सुपरवाइजर के तौर पर काम कर रहे दिलीप कुमार चौधरी (40) के रूप में हुई। वह मजलिस पार्क-मौजपुर मेट्रो कॉरिडोर के चौथे फेस पर डीएमआरसी के एक ठेकेदार के साथ काम कर रहे थे।

यह भी पढ़े | मणिपुर के पूर्व सीएम करम इबोबी सिंह के खिलाफ 332 करोड़ रुपये के घपले के मामले में समन जारी: 23 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने एक बयान में कहा कि वह इस घटना की जांच करेगी।

पुलिस ने कहा कि उसे घटना के बारे में कश्मीरी गेट के निकट एक ट्रॉमा सेंटर से दोपहर करीब 12 बजे कॉल आई।

यह भी पढ़े | राष्ट्रीय सुरक्षा पर केवल 39 प्रतिशत भारतीयों का राहुल गांधी पर भरोसा.

उन्होंने कहा कि घटना तब हुई जब वह व्यक्ति और कुछ अन्य लोग परियोजना पर एक सर्वे कर रहे थे, तभी चौधरी के ऊपर बल्ब वाला खंभा गिर गया।

पुलिस ने कहा कि घायल को ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस उपायुक्त (उत्तर) मोनिका भारद्वाज ने कहा कि इस संबंध में भारतीय दंड संहिता की धारा 304 ए के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\