देश की खबरें | दिल्ली में सुबह हल्का कोहरा छाया, न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस रहा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में मंगलवार को सुबह हल्का कोहरा छाने की वजह से दृश्यता घट गई, जिससे सड़कों पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। वहीं न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
नयी दिल्ली, तीन जनवरी राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में मंगलवार को सुबह हल्का कोहरा छाने की वजह से दृश्यता घट गई, जिससे सड़कों पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। वहीं न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 85 प्रतिशत रहा।
मौसम विज्ञान विभाग ने अगले कुछ दिनों तक कोहरा छाने का पूर्वानुमान लगाया है और बुधवार को घना कोहरा छा सकता है।
आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार को सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
दिल्ली में मंगलवार सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 383 दर्ज किया गया।
शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 03, 2023 11:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

