Odisha Shocker: ओडिशा में डकैती के दौरान महिला से बलात्कार के दो दोषियों को आजीवन कारावास
ओडिशा के मयूरभंज जिले की एक अदालत ने शुक्रवार को 2018 में डकैती के दौरान एक महिला से बलात्कार करने के मामले में दो लोगों को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई।
बारीपदा (ओडिशा), 31 अगस्त : ओडिशा के मयूरभंज जिले की एक अदालत ने शुक्रवार को 2018 में डकैती के दौरान एक महिला से बलात्कार करने के मामले में दो लोगों को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई.
विशेष त्वरित अदालत के न्यायाधीश संतोष कुमार नायक ने दोनों दोषियों पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया. दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी अभी होनी है. यह भी पढ़ें : UP: इंडस्ट्री व इंस्टीट्यूशन के आपस में जुड़ने से तैयार होता है स्किल डेवलपमेंट का बेहतरीन प्लेटफार्म; मुख्यमंत्री योगी
बैसिंगा पुलिस थाना क्षेत्र के एक गांव में आठ सितंबर 2018 को चार लोगों ने एक घर में डकैती की थी. उन्होंने एक महिला के साथ दुष्कर्म भी किया और धमकी दी कि वे उसके सात वर्षीय बेटे को मार देंगे. विशेष लोक अभियोजक एम पटनायक ने बताया कि यह फैसला 10 गवाहों के बयान और कई दस्तावेजों पर आधारित है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 31, 2024 09:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

