देश की खबरें | जिंदगी ने मेरे लिए नया रास्ता खोल दिया है : टीएमसी में शामिल होने पर बोले बाबुल सुप्रियो

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा का साथ छोड़ पश्चिम बंगाल में सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) का दामन थामने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद बाबुल सुप्रियो ने रविवार को कहा कि जिंदगी ने सार्वजनिक मामलों से “रिटायर्ड हर्ट” (सक्रिय न रहने) होने की आशंका के बजाए उनके लिये एक नया रास्ता खोल दिया है।

कोलकाता, 19 सितंबर भाजपा का साथ छोड़ पश्चिम बंगाल में सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) का दामन थामने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद बाबुल सुप्रियो ने रविवार को कहा कि जिंदगी ने सार्वजनिक मामलों से “रिटायर्ड हर्ट” (सक्रिय न रहने) होने की आशंका के बजाए उनके लिये एक नया रास्ता खोल दिया है।

सुप्रियो ने कहा कि उन्हें किसी को कुछ साबित नहीं करना है और वह 2014 में आसनसोल से भाजपा के टिकट पर सांसद बनने के बाद से ही जमीनी स्तर की राजनीति करते रहे हैं।

यहां टीएमसी मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सुप्रियो ने कहा, “सार्वजनिक जीवन से रिटायर्ड हर्ट होने की संभावना के बजाए जिंदगी ने मेरे लिये एक नया रास्ता खोल दिया है।”

उन्होंने कहा, “मुझे उस पार्टी (टीएमसी) से काफी प्यार और समर्थन मिला है, जिसके साथ मेरे रिश्ते खराब रहे हैं।”

केंद्रीय मंत्रिपरिषद से हटाए जाने के बाद कई हफ्तों तक कभी नरम तो कभी गरम तेवर दिखाने वाले भाजपा सांसद बाबुल सुप्रियो ने शनिवार को टीएमसी का दामन थामकर लोगों को चौंका दिया था।

आसनसोल संसदीय सीट से दूसरी बार लोकसभा में प्रतिनिधित्व कर रहे सुप्रियो ने पूर्व में कहा था कि वह राजनीति छोड़ देंगे। हालांकि, भाजपा नेतृत्व ने बाद में उन्हें लोकसभा का सदस्य बने रहने के लिये मना लिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Toss Winner Prediction: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस. मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

KRK vs HYDK, PSL 2026 20th Match Karachi Pitch Report And Weather Update: आज कराची में खेले जाने वाले मुकाबले में ओस डालेगी असर या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल