देश की खबरें | जीदं : सांसद के आने की सूचना पर सीआरएसयू के गेट पर किसानों ने दिया धरना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा की सोनीपत सीट से लोकसभा सदस्य रमेश कौशिक के शनिवार को चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में आयोजित बैठक में शामिल होने की सूचना मिलने पर भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) ने विश्वविद्यालय के गेट के बाहर धरना दिया। हालांकि, सांसद कार्यक्रम में नहीं पहुंचे।

जींद,20 मार्च हरियाणा की सोनीपत सीट से लोकसभा सदस्य रमेश कौशिक के शनिवार को चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में आयोजित बैठक में शामिल होने की सूचना मिलने पर भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) ने विश्वविद्यालय के गेट के बाहर धरना दिया। हालांकि, सांसद कार्यक्रम में नहीं पहुंचे।

इस दौरान किसानों ने हरियाणा में भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रहे किसानों ने कहा कि जबतक सरकार तीन कृषि कानूनों को वापस नहीं ले लेती तबतक भाजपा तथा जजपा नेताओं का विरोध किया जाएगा और उनके कार्यक्रम आयोजित नहीं होने दिए जाएंगे।

सूत्रों ने बताया कि जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक 18 मार्च होनी थी लेकिन इसे स्थगित कर दिया गया था।

उन्होंने बताया कि 20 मार्च को होने वाली बैठक भी नहीं हुई क्योंकि इसकी अध्यक्षता करने सोनीपत के सांसद रमेश कौशिक नहीं पहुंचे।

शनिवार को किसानों को सूचना मिली थी कि सोनीपत के सांसद रमेश कौशिक कार्यक्रम को सार्वजनिक न कर चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में आ रहे हैं।

सूचना पाते ही भाकियू के प्रवक्ता छाजूराम कंडेला व नौगामा खाप के किसान सीआरएस विश्वविद्यालय के गेट पर काले झंडों के साथ पहुंचे और धरने पर बैठ गए।

निवर्तमान जिला पार्षद सतपाल उर्फ सत्तू ने कहा कि दोपहर दो बजे सांसद को बैठक में पहुंचना था लेकिन किसानों के विरोध को देखते हुए सांसद का कार्यक्रम रद्द कर दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर