खेल की खबरें | वार्नर की कप्तानी पर लगा आजीवन प्रतिबंधन मौलिक रूप से गलत: स्मिथ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. ऑस्ट्रेलिया के कार्यवाहक कप्तान स्टीव स्मिथ ने डेविड वार्नर के टीम का नेतृत्व करने पर लगे आजीवन प्रतिबंध को ‘मौलिक रूप से गलत’ करार देते हुए उम्मीद जतायी कि यह आक्रामक सलामी बल्लेबाज कप्तानी को लेकर एक सप्ताह तक ‘ध्यान भटकाने’ वाली चीजों से उबर कर लय हासिल करने में सफल रहेगा।

एडीलेड, 11 दिसंबर ऑस्ट्रेलिया के कार्यवाहक कप्तान स्टीव स्मिथ ने डेविड वार्नर के टीम का नेतृत्व करने पर लगे आजीवन प्रतिबंध को ‘मौलिक रूप से गलत’ करार देते हुए उम्मीद जतायी कि यह आक्रामक सलामी बल्लेबाज कप्तानी को लेकर एक सप्ताह तक ‘ध्यान भटकाने’ वाली चीजों से उबर कर लय हासिल करने में सफल रहेगा।

वार्नर ने बुधवार को टीम की कप्तानी करने पर लगा आजीवन प्रतिबंध हटाने को लेकर अपनी याचिका को वापस लेते हुए कहा कि वह क्रिकेट की गंदगी को साफ करने के लिए अपने परिवार को ‘वाशिंग मशीन’ बनाने के लिए तैयार नहीं हैं। उन्होंने साथ ही स्वतंत्र समीक्षा पैनल पर भी सवाल उठाए।

2018 में केपटाउन टेस्ट में गेंद से छेड़छाड़ प्रकरण में उनकी भूमिका के लिए टीम की कप्तानी करने से आजीवन प्रतिबंधित किया गया था। मैच के दौरान क्षेत्ररक्षण करते समय सलामी बल्लेबाज कैमरन बैनक्रॉफ्ट को गेंद पर रेगमाल (सैंडपेपर) रगड़ते हुए देखे जाने के बाद तत्कालीन कप्तान स्टीव स्मिथ पर दो साल और बैनक्रॉफ्ट पर एक साल के लिए कप्तानी नहीं करने का प्रतिबंध लगा था।

ऑस्ट्रेलिया के मौजूदा कप्तान पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में टीम का नेतृत्व करने वाले स्मिथ ने कहा, ‘‘ मेरे विचार से कप्तानी को लेकर आजीवन प्रतिबंध लगाना मौलिक रूप से गलत है।’’

उन्होने कहा, ‘‘ डेविड (वार्नर) ने मेरे जैसी ही सजा काटी। हमारे लिए वह नेतृत्व समूह का हिस्सा है और वह मैदान के अंदर और बाहर हमारे लिए शानदार काम कर रहा है।’’

  स्मिथ ने कहा, ‘‘यह उसके लिए मुश्किल समय रहा है, यह एक कठिन सप्ताह रहा है। यह उसके लिए ध्यान भटकाने वाला मामला है। इसमें कोई संदेह नहीं है कि वह खुद ही इसका सामना कर रहा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ वह  निराश है । हमारा पूरा समर्थन उसके साथ है।  उम्मीद है कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बल्ले से उसका प्रदर्शन शानदार रहेगा।’’

वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की श्रृंखला में वार्नर ने क्रमश: पांच, 48, 21 और 28 रन बनाये थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CCPA Investigation: अमेजन, फ्लिपकार्ट और मीशो समेत कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर सीसीपीए का शिकंजा, बिना रजिस्ट्रेशन बिक रही थी ‘साइक्लोसिनोन हर्बिसाइड’

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी