देश की खबरें | मणिपुर के चूराचांदपुर में बंद के कारण जनजीवन प्रभावित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मणिपुर के आदिवासी बहुल चूराचांदपुर जिले में सोमवार को बंद के कारण सामान्य जनजीवन प्रभावित रहा।

इंफाल, दो अक्टूबर मणिपुर के आदिवासी बहुल चूराचांदपुर जिले में सोमवार को बंद के कारण सामान्य जनजीवन प्रभावित रहा।

राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा इलाके से दो नाबालिगों समेत सात लोगों को गिरफ्तार किए जाने के विरोध में कुकी संगठनों ने बंद का आह्वान किया था।

गिरफ्तार किये गये लोगों में इस साल जुलाई में दो युवाओं के अपहरण और हत्या के मामले का संदिग्ध भी शामिल है।

पिछले दिनों सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें वायरल हो जाने के कारण इंफाल घाटी में विरोध-प्रदर्शन बढ़ गए थे, जिसके बाद मामला सीबीआई को सौंप दिया गया था।

पुलिस ने बताया कि चूराचांदपुर जिले में बंद के दौरान सार्वजनिक वाहन सड़कों से नदारद रहे, जबकि बाजार और व्यापारिक प्रतिष्ठान नहीं खुले।

मणिपुर के मान्यता प्राप्त आदिवासियों के समूह इंडिजिनस ट्राइबल लीडर फोरम (आईटीएलएफ) ने गिरफ्तारियों के विरोध में सोमवार सुबह 10 बजे से जिले में अनिश्चितकालीन बंद रखा और मांग की कि गिरफ्तार किए गए लोगों को 48 घंटे के भीतर रिहा किया जाए।

चूराचांदपुर के संयुक्त छात्र निकाय (जेएसबी) ने भी सोमवार सुबह छह बजे से जिले में 12 घंटे के बंद का आह्वान किया।

इस साल छह जुलाई को युवक फिजाम हेमनजीत (20) और किशोरी हिजाम लिनथोइंगांबी (17) लापता हो गए थे। उनके शवों की तस्वीरें 25 सितंबर को सामने आईं। इसके बाद छात्रों ने हिंसक प्रदर्शन भी किया।

मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने रविवार को कहा था कि मणिपुर के दो युवाओं के अपहरण और हत्या के मामले में सीबीआई ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है और सरकार सुनिश्चित करेगी कि उन्हें अधिकतम सजा मिले।

सिंह ने यह भी बताया था कि एनआईए ने म्यांमा और बांग्लादेश से संचालित आतंकवादी संगठनों के सरगनाओं द्वारा मणिपुर में जारी मौजूदा जातीय संघर्ष का लाभ उठाकर भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने की अंतरराष्ट्रीय साजिश से जुड़े मामले में चूराचांदपुर जिले से शनिवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था।

पिछले पांच महीने से मणिपुर में जारी हिंसा के कारण 180 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\