देश की खबरें | दिल्ली और जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपालों ने लगवाया कोविड-19 का टीका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल एवं उनकी पत्नी माला भगत और जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बृहस्पतिवार को कोविड-19 टीके की पहली खुराक ली।

नयी दिल्ली/जम्मू, चार मार्च दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल एवं उनकी पत्नी माला भगत और जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बृहस्पतिवार को कोविड-19 टीके की पहली खुराक ली।

इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके माता-पिता ने भी दिल्ली के लोक नायक जय प्रकाश नारायण अस्पताल में बृहस्पतिवार को टीका लगवाया।

बैजल और उनकी पत्नी ने नयी दिल्ली के तीरथ राम शाह अस्पताल और सिन्हा ने जम्मू के सरकारी चिकित्सकीय महाविद्यालय अस्पताल में कोविड-19 का टीका लगवाया।

सिन्हा ने टीका लगवाने के बाद कहा, ‘‘मैंने टीका लगवा लिया है। मैं टीका लगवाने के लिए पात्र सभी लोगों ने अपील करता हूं कि वे टीकाकरण कराएं। ये टीके सुरक्षित हैं और मैं ये टीके बनाने वाले वैज्ञानिकों को बधाई देता हूं।’’

उन्होंने लोगों से अपील की कि वे टीकाकरण को बाद भी कोरोना वायरस से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां अपनाने में ढील नहीं बरतें।

देश में एक मार्च से आरंभ हुए टीकाकरण के दूसरे चरण में 60 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के लोगों तथा विभिन्न रोगों से ग्रस्त 45-59 वर्ष आयुवर्ग के लोगों को टीका लगाया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान