देश की खबरें | दिल्ली के उपराज्यपाल का पुलिस आयुक्त को निर्देश, देखें कंझावला घटना में पुलिस की ओर से कोई लापरवाही तो नहीं हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के उप राज्यपाल वी. के. सक्सेना ने सोमवार को पुलिस आयुक्त को निर्देश दिया कि वह ‘कड़ाई से सुनिश्चित करें’ कि पुलिस की ओर से कंझावला घटना में कोई लापरवाही तो नहीं हुई है। इस घटना में स्कूटर सवार युवती को कार ने टक्कर मार दी थी और शहर के बाहरी इलाके में 10 से 12 किलोमीटर तक उसे घसीटते चले गए, जिससे उसकी मौत हो गई।

नयी दिल्ली, दो जनवरी दिल्ली के उप राज्यपाल वी. के. सक्सेना ने सोमवार को पुलिस आयुक्त को निर्देश दिया कि वह ‘कड़ाई से सुनिश्चित करें’ कि पुलिस की ओर से कंझावला घटना में कोई लापरवाही तो नहीं हुई है। इस घटना में स्कूटर सवार युवती को कार ने टक्कर मार दी थी और शहर के बाहरी इलाके में 10 से 12 किलोमीटर तक उसे घसीटते चले गए, जिससे उसकी मौत हो गई।

उपराज्यपाल कार्यालय के सूत्रों ने बताया कि सक्सेना ने दिल्ली पुलिस आयुक्त से कहा है कि वे आरोपियों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति या राजनीतिक रसूख सबकुछ को परे रखते हुए उनके खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई सुनिश्चित करें।

उन्होंने बताया, उपराज्यपाल ने अधिकारियों से कहा है कि वे देखें कि क्या पीड़िता के परिवार के किसी सदस्य को सरकारी नौकरी दी जा सकती है?

दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) ने आरोप लगाया है कि मामले में गिरफ्तार पांच आरोपियों में से एक का संबंध भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से है। ‘आप’ के नेताओं और कार्याकर्ताओं इस मामले को लेकर उपराज्यपाल कार्यालय के बाहर प्रदर्शन भी किया है।

सक्सेना ने कंझावला हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए सोमवार को कहा कि इस ‘‘अमानवीय’’ घटना से उनका सिर शर्म से झुक गया है।

उपराज्यपाल कार्यालय के सूत्रों ने बताया, ‘‘पुलिस आयुक्त के साथ बैठक के दौरान उपराज्यपाल ने उनसे कहा कि वह आकलन करे कि क्या पुलिस की ओर से कोई लापरवाही बरती गई है और अगर कोई खामी या लापरवाही पाई जाती है तो जिम्मेदारी तय की जाए।’’

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि दो पहिया वाहन पर सवार पीड़िता को रविवार को कार ने टक्कर मारी और बाहरी दिल्ली के सुल्तानपुरी से कंझावला तक करीब 10 से 12 किलोमीटर तक घसीटते ले गए। उन्होंने बताया कि कार में सवार पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

उपराज्यपाल सक्सेना ने रविवार रात ट्वीट किया, ‘‘कंझावला-सुल्तानपुरी में हुई अमानवीय घटना से मेरा सिर शर्म से झुक गया है और मैं आरोपियों की भयावह असंवेदनशीलता देखकर स्तब्ध हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ पुलिस आयुक्त के साथ स्थिति पर नजर रख रहा हूं और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच की जा रही है।’’

उपराज्यपाल कार्यालय के सूत्रों ने बताया कि सक्सेना पूरे हालात पर ‘वास्तविक समय’ के आधार पर नजर रख रहे हैं और अधिकारियों को पीड़िता की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच में सामने आए तथ्यों से अवगत कराने को कहा है।

उपराज्यपाल ने स्थिति को एक अवसर की तरह देख उसका फायदा उठाने वालों से ऐसा नहीं करने का आग्रह किया है और लोगों से अधिक संवेदनशील समाज बनाने की दिशा में बढ़ने को कहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘ युवती के परिवार को हर संभव मदद सुनिश्चित की जाएगी, मैं अपील करता हूं कि इसे एक मौके की तरह न देखें। एक जिम्मेदार और संवेदनशील समाज बनाने की दिशा में मिलकर काम करें।’’

सूत्रों ने बताया कि पुलिस आयुक्त के साथ मुलाकात के दौरान उप राज्यपाल ने अपने निर्देश को दोहराया कि प्रत्येक कोण से मामले की जांच की जाए और आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की सख्त से सख्त संभव धाराएं लगाई जाए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Silver Import Rules: सरकार ने चांदी के आयात पर लगाई नई पाबंदियां, अब इंपोर्ट के लिए लेनी होगी मंजूरी

CCPA Investigation: अमेजन, फ्लिपकार्ट और मीशो समेत कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर सीसीपीए का शिकंजा, बिना रजिस्ट्रेशन बिक रही थी ‘साइक्लोसिनोन हर्बिसाइड’

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड