नयी दिल्ली, 31 अक्टूबर दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को लोगों को वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं दीं और सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
केजरीवाल ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट किया, ‘‘मैं पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि देता हूं।”
उन्होंने लोगों को वाल्मीकि जयंती की भी शुभकामनाएं दीं और पटेल की जयंती पर उन्हें नमन किया।
उपराज्यपाल ने सरदार पटेल की जयंती के अवसर पर राज निवास पर आयोजित एक समारोह में अधिकारियों को देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के प्रति समर्पण की शपथ दिलाई।
यह भी पढ़े | पश्चिम बंगाल: दुर्गापुर बांध का गेट क्षतिग्रस्त, बंगाल के गांवों में बाढ़ को लेकर दहशत.
बैजल ने ट्वीट किया, “सरदार पटेल भारत की प्रशासनिक व्यवस्था के निर्माता थे। राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा के प्रति उनका समर्पण हमारे लिए प्रेरणास्रोत है।”
स्वतंत्र भारत के प्रथम गृहमंत्री पटेल की जयंती को ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY