देश की खबरें | दिल्ली के उपराज्यपाल, मुख्यमंत्री ने 500 इलेक्ट्रिक बस को हरी झंडी दिखाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को 500 इलेक्ट्रिक बस को हरी झंडी दिखाई। इसके साथ ही राष्ट्रीय राजधानी में ऐसी बस की संख्या 1,300 हो गई।

नयी दिल्ली, 14 दिसंबर दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को 500 इलेक्ट्रिक बस को हरी झंडी दिखाई। इसके साथ ही राष्ट्रीय राजधानी में ऐसी बस की संख्या 1,300 हो गई।

केजरीवाल ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘अब दिल्ली में 1300 इलेक्ट्रिक बस हो गई हैं, जो भारत के किसी भी शहर में सबसे ज्यादा है। हमें परिवहन क्षेत्र में सुधार करना होगा।’’

सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा, ‘‘बधाई हो दिल्ली! हम आज एक और बड़ी उपलब्धि का जश्न मना रहे हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपराज्यपाल ने 500 नई इलेक्ट्रिक बस को हरी झंडी दिखाई। सफलता कभी रातों-रात नहीं मिलती, यह निरंतरता का परिणाम है। हम एक बार फिर रिकॉर्ड 1300 इलेक्ट्रिक बस के साथ आगे बढ़ रहे हैं।"

बृहस्पतिवार को नयी बस की खेप शामिल होने से पहले दिल्ली में 800 इलेक्ट्रिक बस दौड़ रही थीं।

एक अधिकारी ने बताया कि इलेक्ट्रिक बस के इस्तेमाल से अब तक 34,000 टन से अधिक कार्बन डाइऑक्साइड का उत्सर्जन रोका गया है।

अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में 2025 तक कुल 10,480 बस हो जाएंगी, इससे हर साल 4.67 लाख टन कार्बन डाइऑक्साइड का उत्सर्जन रोकने में मदद मिलेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\