देश की खबरें | लेफ्टिनेंट जनरल सी पी मोहंती ने पाक, चीन के खतरों से निपटने के लिए सेना के आधुनिकीकरण पर जोर दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय सेना में अगले उप प्रमुख का पदभार संभालने से पहले लेफ्टिनेंट जनरल चंडी प्रसाद मोहंती ने बुधवार को कहा कि बल का आधुनिकीकरण करने तथा चीन एवं पाकिस्तान की ओर से उत्पन्न होने वाले खतरों से एक साथ निबटने की क्षमता बढ़ाने की जरूरत है।

भुवनेश्वर, 20 जनवरी भारतीय सेना में अगले उप प्रमुख का पदभार संभालने से पहले लेफ्टिनेंट जनरल चंडी प्रसाद मोहंती ने बुधवार को कहा कि बल का आधुनिकीकरण करने तथा चीन एवं पाकिस्तान की ओर से उत्पन्न होने वाले खतरों से एक साथ निबटने की क्षमता बढ़ाने की जरूरत है।

लेफ्टिनेंट जनरल मोहंती वर्तमान में दक्षिणी कमान के प्रमुख हैं और वह लेफ्टिनेंट जनरल एस के सैनी के 31 जनवरी को सेवानिवृत्त होने के बाद पदभार संभालेंगे।

यहां सैनिक स्कूल में कार्यक्रम में शामिल होने आए मोहंती ने कहा, ‘‘वर्तमान में भारत की सेना के समक्ष सबसे बड़ी चुनौती है सीमाओं पर चीन और पाकिस्तान से एक ही वक्त निबटना।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए हमें आधुनिकीकरण की प्रक्रिया तेजी करनी होगी, आधुनिक तकनीकों को अपनाना होगा तथा दोनों ही मोर्चों पर एक साथ नजर बनाए रखनी होगी। अत: हमें क्षमता निर्माण, बुनियादी संरचना विकास , बेहतर शस्त्र प्रणाली खरीदने और बेहतर संचार की जरूरत होगी।’’

मोहंती ने कहा कि दुनियाभर में युद्धक्षेत्र तेजी से बदल रहे हैं और आधुनिकीकरण सतत रूप से आवश्यक है।

उन्होंने कहा, ‘‘इन दिनों हम भारतीय सेना, भारतीय नौसेना या भारतीय वायु सेना में संख्या के मामले में विस्तार पर जोर नहीं दे रहे, बल्कि बुनियादी संरचना विकास और आधुनिकीकरण में विस्तार पर जोर दे रहे हैं।’’

भारतीय सेना के उप प्रमुख के रूप में कार्यभार संभालने के बाद लेफ्टिनेंट जनरल मोहंती की प्रमुख जिम्मेदारी बल के आधुनिकीकरण और क्षमता निर्माण को बढ़ाने की होगी।

उन्होंने कहा, ‘‘चीन बड़े स्तर पर आधुनिकीकरण कर रहा है और बड़े स्तर पर आधुनिकीकरण में पाकिस्तान की भी मदद कर रहा है। हम भी आधुनिकीकरण और क्षमता विस्तार बड़े स्तर पर कर रहे हैं। सबसे महत्वपूर्ण है कि हमें हमारे प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री से बहुत समर्थन मिल रहा है।’’

देश में रक्षा उत्पादन पर एक प्रश्न का उत्तर देते हुए मोहंती ने कहा, ‘‘आपको जानकर खुशी होगी कि हम पूरी तरह आत्म निर्भर भारत की ओर देख रहे हैं। आत्म निर्भर भारत अभियान के तहत कई स्थानीय उद्योग आ रहे हैं। भारतीय सेना भारतीय उद्योगों को प्रोत्साहित कर रही है। हम स्वदेश निर्मित शस्त्रों का उपयोग करने पर गौरवान्वित होंगे। भारतीय उद्योग अच्छा काम कर रहे हैं और भविष्य में हथियारों का निर्यात भी करेंगे।’’

उन्होंने ओडिशा के युवकों से सेना में शामिल होने और राज्य को गौरवान्वित कराने को कहा।

मोहंती ने कहा कि सेना में ओडिया महिलाओं को भी शामिल होना चाहिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट