जरुरी जानकारी | एलआईसी का ‘बीमा सखी योजना’ के लिए ग्रामीण विकास मंत्रालय के साथ समझौता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने सोमवार को कहा कि उसने ग्रामीण क्षेत्रों में अपनी ‘बीमा सखी योजना’ को बढ़ावा देने के लिए ग्रामीण विकास मंत्रालय के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) किया है।

नयी दिल्ली, 21 जुलाई भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने सोमवार को कहा कि उसने ग्रामीण क्षेत्रों में अपनी ‘बीमा सखी योजना’ को बढ़ावा देने के लिए ग्रामीण विकास मंत्रालय के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) किया है।

गोवा में 8-10 जुलाई को वित्तीय समावेशन पर आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन ‘अनुभूति’ के दौरान इस एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए।

एलआईसी ने बयान में कहा कि उसकी ‘बीमा सखी योजना’ बीमा वितरण क्षेत्र में महिलाओं की मौजूदगी को मजबूती देने के लिए बनाई गई है।

इस योजना के तहत एलआईसी महिलाओं को प्रदर्शन-आधारित मानदेय देती है। उन्हें सामान्य एलआईसी एजेंट के लिए उपलब्ध सभी अन्य लाभ और विशेषाधिकार भी मिलते हैं।

इस योजना के तहत बीमा सखी एजेंट को कुछ नियमों एवं शर्तों के अधीन पहले वर्ष में 7,000 रुपये, दूसरे वर्ष में 6,000 रुपये और तीसरे एजेंसी वर्ष में 5,000 रुपये का मासिक मानदेय दिया जाता है।

एलआईसी ने कहा कि ग्रामीण विकास मंत्रालय के प्रमुख गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम ‘दीनदयाल अंत्योदय योजना- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन’ के लक्ष्य ‘बीमा सखी योजना’ के लक्ष्यों से पूरी तरह मेल खाते हैं।

इस एमओयू से ग्रामीण परिवारों को अपनी घरेलू आय में सुधार करने में लाभ होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट