एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में एसडीएम कार्यालय की लाइसेंस शाखा में आग लगी, कई दस्तावेज जले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश में मंडी जिले के पाधार में अनुविभागीय मजिस्ट्रेट कार्यालय की लाइसेंस शाखा में शनिवार को आग लगने से कई दस्तावेज जलकर खाक हो गये। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में एसडीएम कार्यालय की लाइसेंस शाखा में आग लगी, कई दस्तावेज जले

शिमला, 15 अप्रैल हिमाचल प्रदेश में मंडी जिले के पाधार में अनुविभागीय मजिस्ट्रेट कार्यालय की लाइसेंस शाखा में शनिवार को आग लगने से कई दस्तावेज जलकर खाक हो गये। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

उन्होंने बताया कि आग लगने से कंप्यूटर, प्रिंटर और कार्यालय में इस्तेमाल होने वाले अन्य सामान जल गए।

अधिकारी के मुताबिक, आग पर काबू पा लिया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि आंशिक रूप से जले कुछ दस्तावेजों को बाहर निकाल लिया गया।

उन्होंने बताया कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 15, 2023 01:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).