जरुरी जानकारी | एलआईसी शेयर में पांचवें दिन गिरावट, बाजार पूंजीकरण पांच लाख करेाड़ रुपये से नीचे
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के शेयर में सोमवार को लगातार पांचवें दिन गिरावट रही और यह करीब तीन प्रतिशत टूट गया। इसके साथ कंपनी का बाजार मूल्यांकन पांच लाख करोड़ रुपये से नीचे आ गया है।
नयी दिल्ली, छह जून भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के शेयर में सोमवार को लगातार पांचवें दिन गिरावट रही और यह करीब तीन प्रतिशत टूट गया। इसके साथ कंपनी का बाजार मूल्यांकन पांच लाख करोड़ रुपये से नीचे आ गया है।
बीएसई में कंपनी का शेयर 2.86 प्रतिशत की गिरावट के साथ 777.40 रुपये पर आ गया। कारोबार के दौरान यह 3.10 प्रतिशत लुढ़क कर 775.40 रुपये तक नीचे आया था। यह सूचीबद्ध होने के बाद शेयर का सबसे निचला स्तर है।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में यह 2.96 प्रतिशत की गिरावट के साथ 776.50 रुपये पर बंद हुआ।
इस गिरावट के साथ बीएसई में कंपनी का बाजार मूल्यांकन 4,91,705.32 करोड़ रुपये रहा।
एलआईसी के शेयर में पिछले पांच दिन से गिरावट जारी है। इस दौरान यह 7.12 प्रतिशत नीचे आ चुका है।
देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी 17 मई को सूचीबद्ध हुई थी। कंपनी का शेयर आठ प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ सूचीबद्ध हुआ था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 06, 2022 06:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

