जरुरी जानकारी | एलआईसी का शेयर 52 सप्ताह के उच्चस्तर पर, बाजार पूंजीकरण पांच लाख करोड़ रुपये के करीब
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र की भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का शेयर 52 सप्ताह के उच्चस्तर पर पहुंचने के साथ कंपनी का बाजार पूंजीकरण बृहस्पतिवार को पांच लाख करोड़ रुपये के करीब पहुंच गया।
नयी दिल्ली, सात दिसंबर सार्वजनिक क्षेत्र की भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का शेयर 52 सप्ताह के उच्चस्तर पर पहुंचने के साथ कंपनी का बाजार पूंजीकरण बृहस्पतिवार को पांच लाख करोड़ रुपये के करीब पहुंच गया।
बीएसई में कंपनी का शेयर 5.34 प्रतिशत चढ़कर 785.50 रुपये पर पहुंच गया। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में शेयर 5.25 प्रतिशत की बढ़त के साथ 785.15 रुपये रहा।
बृहस्पतिवार की तेजी के साथ एलआईसी का शेयर इस सप्ताह 19 प्रतिशत और चढ़ा है। इसके साथ यह बाजार पूंजीकरण के लिहाज से सार्वजनिक क्षेत्र की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बन गयी है।
कारोबार के दौरान एलआईसी का शेयर एनएसई में 52 सप्ताह के उच्चस्तर 800 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गया था। वहीं बीएसई में यह 799.90 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गया था। इससे सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी का बाजार पूंजीकरण पांच लाख करोड़ रुपये को पार कर गया था।
हालांकि, कारोबार समाप्त होने पर एलआईसी का बाजार पूंजीकरण पांच लाख करोड़ रुपये से थोड़ा कम 4.96 लाख करोड़ रुपये रहा।
तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 132.04 अंक यानी 0.19 प्रतिशत की गिरावट के साथ 69,521.69 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 36.55 अंक यानी 0.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ 20,901.15 अंक पर बंद हुआ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 07, 2023 08:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

