जरुरी जानकारी | एलआईसी हाउसिंग का जून तिमाही का मुनाफा दो प्रतिशत घटकर 1,300 करोड़ रुपये पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस का मुनाफा चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में दो प्रतिशत घटकर 1,300 करोड़ रुपये रह गया है।
नयी दिल्ली, दो अगस्त एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस का मुनाफा चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में दो प्रतिशत घटकर 1,300 करोड़ रुपये रह गया है।
एलआईसी प्रवर्तित हाउसिंग फाइनेंस कंपनी को बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1,324 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।
एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि समीक्षाधीन तिमाही के दौरान उसकी कुल आय बढ़कर 6,784 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले साल की समान अवधि में 6,747 करोड़ रुपये थी।
कंपनी की ब्याज से आय जून तिमाही में बढ़कर 6,739 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्तवर्ष की समान तिमाही में 6,703 करोड़ रुपये थी।
चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के दौरान कंपनी का कुल खर्च बढ़कर 5,155 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले समान अवधि में 5,098 करोड़ रुपये था।
परिसंपत्ति गुणवत्ता के मोर्चे पर, एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस की सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्तियां (एनपीए) जून, 2023 के अंत के 4.98 प्रतिशत से सुधरकर 3.29 प्रतिशत हो गईं।
एलआईसी हाउसिंग का शुद्ध एनपीए भी जून, 2023 में 2.99 प्रतिशत से घटकर 1.68 प्रतिशत रह गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)