जरुरी जानकारी | अडाणी समूह की कंपनियों में एलआईसी के लगे हैं 36,475 करोड़ रुपये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने सोमवार को कहा कि अडाणी समूह के बॉन्ड और इक्विटी में उसके 36,474.78 करोड़ रुपये लगे हैं और यह राशि बीमा कंपनी के कुल निवेश का एक फीसदी से भी कम है।

मुंबई, 30 जनवरी भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने सोमवार को कहा कि अडाणी समूह के बॉन्ड और इक्विटी में उसके 36,474.78 करोड़ रुपये लगे हैं और यह राशि बीमा कंपनी के कुल निवेश का एक फीसदी से भी कम है।

एलआईसी की प्रबंधन के अधीन कुल परिसंपत्ति सितंबर 2022 तक 41.66 लाख करोड़ रुपये से अधिक थी।

अमेरिकी वित्तीय शोध कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट में अडाणी समूह पर लगाए गए आरोपों के बाद से समूह की कंपनियों शेयर लगातार टूट रहे हैं। इसी को ध्यान में रखकर देश की सबसे बड़ी घरेलू संस्थागत निवेशक एलआईसी ने यह खुलासा किया है।

एलआईसी ने ट्वीट किया, ‘‘अडाणी समूह की कंपनियों में इक्विटी और बॉन्ड के तहत आज तक हमारा कुल निवेश 36,474.78 करोड़ रुपये है। यह 31 दिसंबर, 2022 तक 35,917.31 करोड़ रुपये था। समूह की कंपनियों में बीते कुछ वर्षों में खरीदी गई इन इक्विटी का कुल खरीद मूल्य 30,127 करोड़ रुपये है और 27 जनवरी 2023 को बाजार बंद होने के वक्त इनका बाजार मूल्य 56,142 करोड़ रुपये था।

अडाणी समूह की 10 सूचीबद्ध कंपनियां हैं।

एलआईसी ने विभिन्न कंपनियों में उसकी हिस्सेदारी के बारे में कोई जानकारी नहीं दी।

बीमा कंपनी ने बताया कि उसके पास अडाणी समूह की जो भी ऋण प्रतिभूतियां हैं उनकी क्रेडिट रेटिंग ‘एए’ है।

अडाणी एंटरप्राइजेज के 20,000 करोड़ रुपये के एफपीओ में एलआईसी ने एंकर निवेशक के तौर पर 9,15,748 शेयरों की खरीद के लिए 300 करोड़ रुपये का निवेश किया। कंपनी में उसकी पहले से 4.23 फीसदी हिस्सेदारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Bola Outbreak: कांगो-युगांडा में इबोला के बढ़ते मामलों के बीच WHO ने घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, जानें यह दुर्लभ महामारी क्या है

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

JEECUP 2026 Registration: यूपी पॉलीटैक्निक प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख 17 मई तक बढ़ी, jeecup.admissions.nic.in पर ऐसे करें आवेदन करें