जरुरी जानकारी | एलआईसी निश्चित अवधि वाली 'धन वृद्धि' योजना लेकर आई
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनी एलआईसी ने शुक्रवार को निश्चित अवधि वाली एक नई बीमा योजना 'धन वृद्धि' की पेशकश की।
मुंबई, 23 जून सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनी एलआईसी ने शुक्रवार को निश्चित अवधि वाली एक नई बीमा योजना 'धन वृद्धि' की पेशकश की।
भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने एक बयान में कहा कि इस बीमा योजना की बिक्री 23 जून से शुरू हो गई है और यह 30 सितंबर को बंद हो जाएगी।
एलआईसी के मुताबिक, धन वृद्धि एक गैर-लिंक्ड, गैर-भागीदारी, व्यक्तिगत, बचत वाली और एकल प्रीमियम वाली जीवन योजना है जो सुरक्षा और बचत का संयोजन प्रदान करती है।
पॉलिसी जारी रहते समय अगर धारक की मृत्यु हो जाती है तो उसके परिजनों को वित्तीय मदद देने का प्रावधान इस योजना में किया गया है। वहीं परिपक्वता अवधि पूरी होने पर एक गारंटीशुदा राशि देने का प्रावधान भी इसमें रखा गया है।
यह योजना 10, 15 एवं 18 वर्षों की अवधि के लिए उपलब्ध है। इसमें न्यूनतम बुनियादी तयशुदा राशि 1.25 लाख रुपये की पेशकश की गई है जिसे 5,000 रुपये के गुणक में बढ़ाया भी जा सकता है।
प्रेम
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)