विदेश की खबरें | लीबिया ने 700 सूडानी प्रवासियों को निर्वासित किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि यह कार्रवाई लीबिया के रास्ते यूरोप जाने की कोशिश कर रहे लोगों को रोकने के लिए की गई है।
अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि यह कार्रवाई लीबिया के रास्ते यूरोप जाने की कोशिश कर रहे लोगों को रोकने के लिए की गई है।
देश के अवैध प्रवासन रोधी निदेशालय ने एक बयान में बताया कि हाल में मध्य और दक्षिण-पूर्वी लीबिया में हिरासत में लिए गए 700 सूडानी नागरिकों को शुक्रवार को जमीनी रास्ते से सूडान भेज दिया गया।
बयान में बताया गया है कि निर्वासित किए गए कुछ लोग हेपेटाइटिस और एड्स जैसी संक्रामक बीमारियों से पीड़ित थे। कुछ अन्य लोगों को या तो आपराधिक मामलों में दोषसिद्धि या ‘‘सुरक्षा कारणों" की वजह से निर्वासित किया गया है।
यह निर्वासन पूर्वी लीबिया में मानव तस्करी के खिलाफ जारी अभियान का हिस्सा है। पूर्वी लीबिया में शक्तिशाली सैन्य कमांडर खलीफा हफ्तार की सेना का नियंत्रण है।
पूर्वी लीबिया के तटरक्षक बल ने पिछले सप्ताह कहा था कि उसने 80 प्रवासियों को यूरोप ले जा रही एक नाव को पूर्वी शहर तोब्रुक के पास रोका।
हाल के वर्षों में पश्चिम एशिया और अफ्रीका में युद्ध और गरीबी से भागकर बेहतर जीवन की तलाश में यूरोप जाने की इच्छा रखने वालों के लिए लीबिया एक पारगमन केंद्र बन गया है। मानव तस्कर इस स्थिति का लाभ उठाकर चाड, नाइजर, सूडान, मिस्र, अल्जीरिया और ट्यूनीशिया सहित छह देशों के साथ लगती लीबिया की सीमाओं के पार प्रवासियों की तस्करी कर रहे हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 20, 2025 09:18 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

