विदेश की खबरें | लीबिया : विनाशकारी बाढ़ के बाद डर्ना शहर आपदा क्षेत्र घोषित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. एम्बुलेंस और आपातकालीन प्राधिकरण के मुताबिक, पूर्वोत्तर लीबिया के तटीय शहर सुसा में सोमवार को शुरुआती जांच में कम से कम सात लोगों की मौत की सूचना मिली। रविवार को एक अन्य व्यक्ति की मौत की पुष्टि की गई थी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

एम्बुलेंस और आपातकालीन प्राधिकरण के मुताबिक, पूर्वोत्तर लीबिया के तटीय शहर सुसा में सोमवार को शुरुआती जांच में कम से कम सात लोगों की मौत की सूचना मिली। रविवार को एक अन्य व्यक्ति की मौत की पुष्टि की गई थी।

पूर्वी लीबिया में सरकार द्वारा संचालित आपातकालीन प्रतिक्रिया एजेंसी के प्रवक्ता वालिद अल-अरफी के मुताबिक, वह व्यक्ति अपनी कार में था और पूर्वी शहर मार्ज में बाढ़ में फंस गया था।

स्थानीय मीडिया के मुताबिक, बाढ़ में दर्जनों अन्य लोगों के लापता होने की सूचना है तथा अधिकारियों को बाढ़ में उनके मारे जाने की आशंका है।

बाढ़ की वजह से पूर्वी लीबिया के कई शहरों में घर और अन्य संपत्तियां नष्ट हो गयी हैं।

पूर्वी लीबिया के प्रधानमंत्री ओसामा हमाद ने भारी बारिश और बाढ़ के कारण डर्ना का अधिकांश हिस्सा नष्ट होने के बाद शहर को आपदा क्षेत्र घोषित कर दिया है।

सरकार ने शनिवार को आपात स्थिति की घोषणा की थी और रात में आए तूफान से पहले एहतियातन कक्षाएं निलंबित कर दीं।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now