ताइवान में LGBT प्राइड परेड का आयोजन, COVID-19 पर नियंत्रण का संकेत
ताइवान की ‘सेंट्रल न्यूज एजेंसी’ ने बताया कि आम तौर पर परेड में लाखों लोग शामिल होते हैं लेकिन कोरोना वायरस संकट और भारी बारिश के कारण पेरड में यहां बेहद कम लोग शामिल हुए. उसने बताया कि रविवार को परेड में 1,000 से अधिक लोग शामिल हुए थे. 2.37 करोड़ आबादी वाले द्वीप में कोरोना वायरस के 447 मामले सामने आए हैं, जिनमें से सात लोगों की जान गई है.
ताइवान, 29 जून: ताइवान की ‘सेंट्रल न्यूज एजेंसी’ ने बताया कि आम तौर पर परेड में लाखों लोग शामिल होते हैं लेकिन कोरोना वायरस संकट और भारी बारिश के कारण पेरड में यहां बेहद कम लोग शामिल हुए. उसने बताया कि रविवार को परेड में 1,000 से अधिक लोग शामिल हुए थे. परेड में शामिल हुए लोगों ने कहा कि यह परेड ताइवान की महामारी से निपटने की क्षमता और सभी लैंगिक समुदायों के अधिकारों के प्रति उसकी प्रतिबद्धता की गवाह है.
ताइवान एशिया का एकमात्र देश है जहां समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता प्राप्त है और उनकी उदार राजनीतिक प्रणाली ने हमेशा अभिव्यक्ति की आजादी और एकत्रित होने की स्वतंत्रता को बढ़ावा दिया है. परेड में हिस्सा लेने वाली अमेरिकी छात्रा लॉरेन कॉज (28) ने कहा कि परेड आयोजित करने की ताइपे की क्षमता वास्तव में प्रभावित करने वाली है.
उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि ताइवान ने अभी तक काफी अच्छा काम किया है और मुझे यहां रहने पर गर्व है. सिर्फ इसलिए नहीं कि यह मेरे जैसे समलैंगिक समुदाय के लोगों के प्रति उदार है, बल्कि इसलिए कि यह विश्व के लिए एक उदाहरण है कि महामरी से कैसे निपटना चाहिए." न्यूयॉर्क उन शहरों में शामिल है, जिसने सामाजिक दूरी बनाए रखने का हवाला देते हुए ‘गे प्राइड परेड’ रद्द करने पर जोर दिया था.
पृथक केन्द्रों की सुविधा और संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की पहचान तेज करने के बाद से कोविड-19 के मामले कम होता देख ताइवान ने ऐसे अधिकतर प्रतिबंध हटा दिए थे. इस 2.37 करोड़ आबादी वाले द्वीप में कोरोना वायरस के 447 मामले सामने आए हैं, जिनमें से सात लोगों की जान गई है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 29, 2020 11:31 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

