एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर के बारामूला में एलईटी आतंकवादी का सहयोगी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में सुरक्षा बलों ने लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के एक आतंकवादी के सहयोगी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर के बारामूला में एलईटी आतंकवादी का सहयोगी गिरफ्तार

श्रीनगर, आठ मार्च जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में सुरक्षा बलों ने लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के एक आतंकवादी के सहयोगी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि सुरक्षा बलों ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सोपोर के रफियाबाद के नडीहाल इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया।

उन्होंने बताया कि तलाशी के दौरान प्रतिबंधित संगठन लश्कर-ए-तैयबा के एक आतंकवादी के सहयोगी को गिरफ्तार किया गया।

प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान चेक सेरी पट्टन के निवासी फिरदौस अहमद वानी के रूप में हुई है।

उन्होंने कहा कि एक एके-56 राइफल सहित अपराध में इस्तेमाल होने वाली सामग्री, हथियार व गोला-बारूद और 30 कारतूस जब्त किए गए हैं।

प्रवक्ता ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 08, 2022 07:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).