देश की खबरें | देश में एक दिन में कोविड-19 के 75 हजार से कम नए मामले, मरीजों के ठीक होने की दर 83.01 प्रतिशत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश में करीब एक महीने बाद मंगलवार को कोविड-19 के एक दिन में 75 हजार से कम नए मामले सामने आए और एक हजार से कम लोगों की मौत हुई है। वहीं, संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की कुल संख्या भी 51 लाख से अधिक हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 29 सितम्बर देश में करीब एक महीने बाद मंगलवार को कोविड-19 के एक दिन में 75 हजार से कम नए मामले सामने आए और एक हजार से कम लोगों की मौत हुई है। वहीं, संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की कुल संख्या भी 51 लाख से अधिक हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी ।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में 70,589 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 61,45,291 हो गयी । वहीं 776 और लोगों की मौत के बाद मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 96,318 पर पहुंच गया है।

यह भी पढ़े | Uttar Pradesh: युवक ने ‘अपमान’ का बदला लेने के लिए मार डाले 11 कबूतर.

आंकड़ों के अनुसार संक्रमण से मुक्त होने वाले लोगों की कुल संख्या 51,01,397 हो गई है। इसी के साथ देश में मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 83.01 प्रतिशत हो गई।

उसके अनुसार देश में अभी 9,47,576 मरीजों का कोरोना वायरस का इलाज जारी है, जो कुल मामलों का 15.42 प्रतिशत है। देश में कोरोना वायरस से मृत्यु दर 1.57 प्रतिशत है।

यह भी पढ़े | दिवाली पर योगी सरकार का बड़ा तोहफा, कुशीनगर से शुरू होगी अंतरराष्ट्रीय हवाईसेवा- जेवर एयरपोर्ट भी जल्द होगा तैयार.

भारत में कोविड-19 के मामले सात अगस्त को 20 लाख के पार, 23 अगस्त को 30 लाख के पार, पांच सितम्बर को 40 लाख, 16 सितम्बर को 50 लाख के पार और 28 सितम्बर को 60 लाख के पार चले गए थे।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार देश में 28 सितम्बर तक कुल 7,31,10,041 नमूनों की जांच की गई, इनमें से 11,42,811 नमूनों की जांच सोमवार को की गई।

आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में जिन 776 लोगों की मौत हुई उनमें से सबसे अधिक 180 लोग महाराष्ट्र के थे। इसके अलावा मरने वालों में तमिलनाडु के 70, कर्नाटक के 59, उत्तर प्रदेश के 58, पश्चिम बंगाल के 56, पंजाब के 46, आंध्र प्रदेश के 37 और दिल्ली तथा मध्य प्रदेश के 35-35 लोग हैं।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक वायरस से कुल 96,318 लोगों की मौत हुई है। इनमें सर्वाधिक 35,751 मौत महाराष्ट्र में हुयी है। इसके बाद तमिलनाडु में 9,383, कर्नाटक में 8,641, आंध्र प्रदेश में 5,745, उत्तर प्रदेश में 5,652, दिल्ली में 5,272, पश्चिम बंगाल में 4,837, गुजरात में 3,428, पंजाब में 3,284 और मध्य प्रदेश में 2,242 लोगों की मौत हो चुकी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि संक्रमण से मरने वाले 70 प्रतिशत से अधिक मरीज दूसरी बीमारियों से भी पीड़ित थे।

मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर कहा, ''हमारे आंकड़ों का मिलान आईसीएमआर से किया जा रहा है।’'

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Eid 2026 Moon Sighting In India Live News Updates: आज चांद दिखा तो 20 मार्च को ईद, नहीं दिखा तो 21 मार्च को मनाया जाएगा ईद-उल-फित्र

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\