एजेंसी न्यूज

लद्दाख में तेंदुए ने 37 मवेशियों को मार डाला

अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

लद्दाख में तेंदुए ने 37 मवेशियों को मार डाला
जमात

लेह, 22 अप्रैल लेह जिले में बुधवार को एक हिम तेंदुए ने 37 भेड़ और पश्मीना बकरियों पर हमला कर उन्हें मार डाला। पिछले चार हफ्तों में जिले में जंगली जानवरों के हमलों में 170 मवेशियों की जान जा चुकी है।

अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि हिम तेंदुआ पास के जंगल से निकल कर योर्गो गांव में घूम रहा था और 19-20 अप्रैल की दरम्यानी रात को शेरिंग दोरजी के मवेशियों के बाड़े में घुस गया।

वन्यजीव कार्यकारी अधिकारी कोंचोक स्टैनजिन ने तुरंत तेंदुए को पकड़ने के लिए एक वन्यजीव टीम को गांव भेजा।

उन्होंने कहा कि पकड़े गए तेंदुए को कुछ दिन बाद जंगल में छोड़ दिया जाएगा।

उन्होंने वन्यजीव वार्डन को पशुधन नुकसान का आंकलन कर समय पर मुआवजा देने का भी निर्देश दिया।

कोंचोक ने संबंधितों को नुकसान से उबरने के लिए प्रभावित परिवारों को एक-एक भेड़ और बकरी देने का निर्देश दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 22, 2020 11:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).