देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में वाहन की टक्कर से तेंदुआ घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद कस्बे के पास एक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक मादा तेंदुआ घायल हो गई। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

गरियाबंद (छत्तीसगढ़), 23 फरवरी छत्तीसगढ़ के गरियाबंद कस्बे के पास एक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक मादा तेंदुआ घायल हो गई। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

वन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि गरियाबंद-देवभोग मार्ग पर उर्तुली मोड़ के पास सड़क किनारे मादा तेंदुआ घायल अवस्था में पाई गई। उसकी उम्र करीब डेढ़ से दो वर्ष है। वन विभाग अब उस वाहन की पहचान करने में जुटा है जिसने उसे टक्कर मारी।

स्थानीय लोगों ने सुबह साढ़े पांच बजे वन विभाग को सूचना दी जिसके बाद टीम घटनास्थल पर पहुंची और तेंदुए को वन विश्राम गृह ले गयी।

अधिकारी ने बताया कि तेंदुए के मुंह पर चोट के निशान से अनुमान लगाया जा रहा है कि यह किसी वाहन की टक्कर से घायल हुई है।

राहत और बचाव कार्य के करीब तीन घंटे बाद स्थानीय पशु चिकित्सक विश्राम गृह पहुंचे और तेंदुए को दर्द निवारक एवं एंटीबायोटिक इंजेक्शन लगाया।

वन विभाग के अधिकारी ने बताया कि तेंदुए को इलाज के लिए रायपुर स्थानांतरित किया जा रहा है। घटना की जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\