देश की खबरें | टिहरी के गांव में तेंदुए ने तीन दिन में दूसरी महिला को बनाया अपना निवाला
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. टिहरी जिले के दुरोगी गांव में आदमखोर तेंदुए ने मंगलवार को एक महिला को अपना निवाला बना लिया। गांव में पिछले तीन दिनों में तेंदुए के हमले की यह दूसरी घटना है।
नई टिहरी, 20 जुलाई टिहरी जिले के दुरोगी गांव में आदमखोर तेंदुए ने मंगलवार को एक महिला को अपना निवाला बना लिया। गांव में पिछले तीन दिनों में तेंदुए के हमले की यह दूसरी घटना है।
वन रेंजर देवेंद्र सिंह पुंडीर ने बताया कि 50 वर्षीय गुंडरी देवी खेतों में काम कर रही थी, उसी दौरान पर तेंदुए ने उनपर हमला किया।
उन्होंने बताया कि महिला का शव कुछ घंटों बाद एक खड्ड से बरामद हुआ। मृतका की गर्दन में गंभीर घाव हैं। गांव में तीन दिन के भीतर तेंदुए के हमले की यह दूसरी घटना है।
पिछले शनिवार को भी तेंदुआ एक महिला को उसके आंगन से उठा ले गया था और बाद में उसका अधखाया शव खेतों से बरामद हुआ था।
इससे पहले भी, एक अन्य महिला को घायल करने के अलावा तेंदुआ गांव वालों के मवेशियों को अपना निवाला बना चुका है। घायल महिला का इलाज चल रहा है।
एक ग्रामीण ने बताया कि वन विभाग की एक टीम शनिवार से ही गांव में मौजूद है, लेकिन अब तक तेंदुए को पकड़ने या उसे गोली मारने में सफलता नहीं मिल पायी है।
उन्होंने कहा कि वन विभाग की विफलता से दुरोगी और चाम गांवों के ग्रामीणों में रोष है क्योंकि वे लोग लगातार तेंदुए के हमले की दहशत में जी रहे हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 20, 2021 04:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

