देश की खबरें | ग्रेटर नोएडा की सोसइटी में तेंदुआ: खोज अभियान तीसरे दिन भी जारी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ग्रेटर नोएडा (पश्चिम) स्थित एक ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी में उस तेंदुए के लिए खोज अभियान लगातार तीसरे दिन जारी रहा, जहां इसे इस सप्ताह के शुरू में देखा गया था। यह जानकारी अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को दी।
नोएडा, पांच जनवरी ग्रेटर नोएडा (पश्चिम) स्थित एक ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी में उस तेंदुए के लिए खोज अभियान लगातार तीसरे दिन जारी रहा, जहां इसे इस सप्ताह के शुरू में देखा गया था। यह जानकारी अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को दी।
सोसाइटी के निवासियों ने क्षेत्र में तेंदुए की गतिविधि के बारे में सतर्क किये जाने के बाद से घर के बाहर की गतिविधियों को कम कर दिया है। उक्त तेंदुए के सोसाइटी के परिसर स्थित एक निर्माणाधीन आवासीय टावर के तहखाने में होने का संदेह है।
गौतम बुद्ध नगर से वन विभाग के दल ग्रेटर नोएडा (पश्चिम) के सेक्टर 16 में अजनारा ली गार्डन सोसाइटी में तैनात हैं। ग्रेटर नोएडा (पश्चिम) को नोएडा एक्सटेंशन भी कहा जाता है।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि आगरा, गाजियाबाद और मेरठ से अतिरिक्त विशेषज्ञों को भी शामिल किया गया है।
गौतम बुद्ध नगर के मंडल वन अधिकारी (डीएफओ) प्रमोद कुमार श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘मौके पर पिंजरों में तीन बकरियों को भी लाया गया है।’’
मंगलवार को तेंदुआ देखे जाने से ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी के निवासियों में दहशत उत्पन्न हो गई थी। इस सोसाइटी में लगभग 1,500 लोग रहते हैं।
पंद्रहवीं मंजिल पर अपने परिवार के साथ रहने वाले मुकेश गुप्ता ने बुधवार को पीटीआई- से कहा, ‘‘इसमें कोई संदेह नहीं है कि निवासी अपनी सुरक्षा को लेकर बहुत चिंतित हैं।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)