देश की खबरें | पंजाब के रूपनगर में मृत तेंदुआ मिला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के रूपनगर जिले में जंगल में एक मृत तेंदुआ मिला है, जिसके शरीर पर गोलियों के घाव हैं। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

रूपनगर (पंजाब), तीन जनवरी पंजाब के रूपनगर जिले में जंगल में एक मृत तेंदुआ मिला है, जिसके शरीर पर गोलियों के घाव हैं। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

एक सप्ताह में यह इस तरह की दूसरी घटना है।

जिला वन अधिकारी (डीएफओ) कुलराज सिंह ने कहा कि नूरपुरबेदी के पास जंगल में सोमवार को एक मृत तेंदुआ मिला। उसके सभी अंग बरकरार थे, जिससे पता चलता है कि किसी पेशेवर शिकारी ने उसका शिकार नहीं किया है।

उन्होंने कहा कि हालांकि, तेंदुए के पोस्टमॉर्टम में खुलासा हुआ है कि उसकी मौत गोली लगने से हुई है। उसके शरीर में पांच गोलियों के जख्म हैं।

डीएफओ ने कहा कि यह एक गंभीर मामला है। इस मामले में वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत नूरपुरबेदी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

इससे पहले नंगल बस्ती के समीप निक्कू नंगल में छह माह का मृत तेंदुआ मिला था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान