एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मध्यप्रदेश के रायसेन में ट्रेन की चपेट में आने से तेंदुए की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में भोपाल-दिल्ली रेल मार्ग पर कथित रूप से ट्रेन की चपेट में आने से एक तेंदुए की मौत हो गई। वन विभाग के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | मध्यप्रदेश के रायसेन में ट्रेन की चपेट में आने से तेंदुए की मौत

रायसेन, 11 जुलाई मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में भोपाल-दिल्ली रेल मार्ग पर कथित रूप से ट्रेन की चपेट में आने से एक तेंदुए की मौत हो गई। वन विभाग के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह दुर्घटना दीवानगंज के पास समरधा रेंज क्षेत्र के भदभदा जंगल में हुई।

समरधा रेंज के वन अधिकारी शिवपाल पिपर्डे ने बताया कि उन्हें सुबह रेलवे ट्रैक के पास तेंदुए के शव के पड़े होने की सूचना मिली, जिसके बाद वन विभाग की एक टीम मौके पर पहुंची।

उन्होंने बताया कि तेंदुआ लगभग दो वर्ष का था।

अधिकारी ने यह भी बताया कि तेंदुआ पिछले कुछ महीनों से इस इलाके में घूम रहा था और मवेशियों का शिकार कर रहा था।

उन्होंने बताया कि इससे पहले एक तेंदुए ने एक किसान पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया और ऐसा माना जा रहा है कि यह वही जानवर हो सकता है।

अधिकारी ने बताया, “हम सभी पहलुओं और वन क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 11, 2025 06:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).