एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | पिथौरागढ़ में तेंदुए ने हमला कर तीन महिलाओं को घायल किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड में पिथौरागढ़ जिले के खातीगांव क्षेत्र में एक तेंदुए ने हमला कर तीन महिलाओं को घायल कर दिया । वन विभाग ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | पिथौरागढ़ में तेंदुए ने हमला कर तीन महिलाओं को घायल किया

पिथौरागढ़, 30 अक्टूबर उत्तराखंड में पिथौरागढ़ जिले के खातीगांव क्षेत्र में एक तेंदुए ने हमला कर तीन महिलाओं को घायल कर दिया । वन विभाग ने यह जानकारी दी।

पिथौरागढ़ वन कार्यालय के अनुसार सलकोट गांव में सुबह जब महिलाएं दिवाली की पूजा में इस्तेमाल होने वाला चूरा बनाने के लिए चावल कूट रही थीं और उसी दौरान तेंदुए ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया।

वन कार्यालय के मुताबिक महिलाओं के शोर मचाने पर गांव वाले इकटठा हो गए तो तेंदुआ वहां से भाग निकला। घायल महिलाओं में पदमा देवी, कस्तूरा देवी और मीना देवी शामिल हैं।

पिथौरागढ़ वन रेंज के रेंज अधिकारी पूरन सिंह देउपा ने कहा, ‘‘ तीनों महिलाओं को मामूली चोटें आयी हैं जिनका उपचार पिथौरागढ़ जिला अस्पताल में किया जा रहा है।’’

उन्होंने बताया कि दो महिलाओं को पैर के पंजों में जख्म है जबकि एक अन्य के बांह में घाव है।

सलकोट गांव के ग्रामीण किशन सिंह ने बताया, ‘‘तेंदुए की दहशत के चलते हमने वन अधिकारियों से उसे पकड़ने के लिए क्षेत्र में एक पिंजरा लगाने का अनुरोध किया है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 30, 2024 10:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).