देश की खबरें | लेंटर हादसा मामला : जीडीए के अभियंताओं के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुजफ्फरनगर के खतौली से विधायक मदन भैया ने यहां लोनी के रूपनगर औद्योगिक क्षेत्र में एक भवन की निर्माणाधीन छत का लेंटर ढहने के मामले में गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) के कार्यकारी, सहायक और कनिष्ठ अभियंताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किए जाने की मांग की है।

गाजियाबाद (उप्र), 21 फरवरी मुजफ्फरनगर के खतौली से विधायक मदन भैया ने यहां लोनी के रूपनगर औद्योगिक क्षेत्र में एक भवन की निर्माणाधीन छत का लेंटर ढहने के मामले में गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) के कार्यकारी, सहायक और कनिष्ठ अभियंताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किए जाने की मांग की है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सोमवार को लिखे एक पत्र में मदन भैया ने मांग की कि रूपनगर औद्योगिक क्षेत्र में लेंटर ढहने के मामले में जीडीए के अभियंताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाए क्योंकि केवल निलंबन या विभागीय जांच पर्याप्त नहीं है। विधायक ने इन्हें जेल भेजने की भी मांग की।

रालोद विधायक ने मृतक ठेकेदार और घायल श्रमिकों को वित्तीय मदद दिए जाने की भी मांग की। मदन भैया ने अवैध निर्माण के बारे में गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने आरोप लगाया कि जीडीए के अधिकारियों की भूमाफिया के साथ मिलीभगत है जो लोनी में अवैध निर्माण को बढ़ावा दे रहे हैं।

इस बीच, लोनी से भाजपा विधायक नंद किशोर गुज्जर ने कहा कि भू माफिया और लोनी में तैनात जीडीए के अभियंताओं के बीच मिलीभगत के संबंध में अधिकारियों को कई बार शिकायतें की गईं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

उन्होंने लोनी में अवैध निर्माण रोकने के लिए एक भूमाफिया रोधी दस्ता गठित करने की जीडीए उपाध्यक्ष आर.के. सिंह से मांग की।

उल्लेखनीय है कि पुलिस ने इस घटना के संबंध में सोमवार को भूखंड स्वामी और उसके दो साथियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। इस घटना में एक ठेकेदार समेत दो व्यक्तियों की मृत्यु हो गई थी और 11 लोग घायल हुए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women Only Test 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच इकलौता टेस्ट? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Live Score Update: मुंबई में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Toss Winner Prediction: मुंबई में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\