एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | महिला के हृदय से नींबू के आकार का ट्यूमर निकाला गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के एक निजी अस्पताल में 27 वर्षीय एक महिला के दिल से नींबू के आकार का ट्यूमर निकाला गया और सफलतापूर्वक उसका ऑपरेशन किया गया। ट्यूमर का एक टुकड़ा टूटकर महिला के मस्तिष्क में चला गया था जिससे उसे स्ट्रोक आ गया था।

देश की खबरें | महिला के हृदय से नींबू के आकार का ट्यूमर निकाला गया

नयी दिल्ली, 11 जुलाई राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के एक निजी अस्पताल में 27 वर्षीय एक महिला के दिल से नींबू के आकार का ट्यूमर निकाला गया और सफलतापूर्वक उसका ऑपरेशन किया गया। ट्यूमर का एक टुकड़ा टूटकर महिला के मस्तिष्क में चला गया था जिससे उसे स्ट्रोक आ गया था।

पटपड़गंज में स्थित मैक्स अस्पताल में हाल ही में राखी नामक इस महिला का ऑपरेशन किया गया। दो बच्चों की मां राखी बहुत तेज सिरदर्द, उल्टी, मतिभ्रम, खुमारी की शिकायत के चलते अस्पताल में इलाज कराने आई थी। उसे काफी लंबे समय से विभिन्न अंगों में सुन्नता जैसी स्थिति भी महसूस हो रही थी।

पटपड़गंज में स्थित मैक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के सीटीवीएस कार्डियक सर्जरी के निदेशक और प्रमुख डॉ. वैभव मिश्रा ने बताया कि महिला की जांच करने पर उसके हृदय के एक हिस्से में लगभग एक नींबू के आकार का ट्यूमर पाया गया था।

डॉ. वैभव मिश्रा ने ही महिला के हृदय से ट्यूमर निकाला है।

मिश्रा ने बताया कि इस ट्यूमर का एक टुकड़ा टूटकर उसके मस्तिष्क तक पहुंच गया था जिसके कराण उसे इन सब परेशानियों का सामना करना पड़ा।

उन्होंने बताया कि इस स्थिति को 'एम्बोलिजेशन' के नाम से जाना जाता है। ऐसा तब होता है जब कोई ठोस पदार्थ अपने मूल ट्यूमर से अलग होकर किसी अन्य अंग में सामान्यतः मस्तिष्क में जमा हो जाता है।

हृदय शल्य चिकित्सक ने बताया, "रोगी स्ट्रोक के लक्षणों के साथ आया था, जो कि युवा व्यक्तियों, विशेषकर महिलाओं में असामान्य है। और इतनी कम उम्र में स्ट्रोक बिरले ही होता है। इसे पहचानने के बाद व्यापक जांच की गयी जिसके परिणामस्वरूप ट्यूमर का पता चला।"

महिला मरीज को अस्पताल से ऑपरेशन के चौथे दिन छुट्टी दे दी गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 11, 2024 12:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).