देश की खबरें | ठाणे में लेखपाल पर 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप, एसीबी ने किया मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे जिले में भूमि अभिलेखों के हस्तांतरण की प्रक्रिया के लिए एक व्यक्ति से 50,000 रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में एक 'तलाठी' (लेखपाल) के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

ठाणे, 29 अप्रैल महाराष्ट्र के ठाणे जिले में भूमि अभिलेखों के हस्तांतरण की प्रक्रिया के लिए एक व्यक्ति से 50,000 रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में एक 'तलाठी' (लेखपाल) के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

एसीबी की ठाणे इकाई की पुलिस उपाधीक्षक माधवी राजेकुंभर ने बताया कि ठाणे तहसीलदार के अधिकार क्षेत्र में कार्यरत तलाठी सिद्धि संतोष पाटकर ने एक हाउसिंग सोसायटी के नाम पर भूमि अभिलेख स्थानांतरित करने के बदले कथित रूप से रिश्वत मांगी थी।

उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने एक भूखंड को एक सोसायटी के नाम पर स्थानांतरित करने के लिए तहसील कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत किया था।

अधिकारी ने कहा, "आवश्यक दस्तावेज जमा करने के बावजूद काम लंबित रखा गया और आरोपी अधिकारी ने आवेदन को मंजूरी देने के लिए रिश्वत मांगी।"

उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ सोमवार को भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

अधिकारी ने बताया कि रिश्वत की मांग की गई थी, लेकिन आरोपी ने कोई पैसा नहीं लिया।

इस मामले के संबंध में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs Pakistan T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

West Indies Women vs Sri Lanka Women, 1st ODI Match Live Score Update: ग्रेनाडा में वेस्टइंडीज महिला बनाम श्रीलंका महिला के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Sri Lanka Women, 1st ODI Live Toss And Scorecard: ग्रेनाडा में वेस्टइंडीज महिला कप्तान हेले मैथ्यूज ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Australia vs Oman, T20 World Cup 2026 40th Match Live Score Update: पल्लेकेले में ऑस्ट्रेलिया बनाम ओमान के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\