एजेंसी न्यूज

लेहेका ने ज्वेरेव को हराया, चेक गणराज्य ने जर्मनी पर 2-0 से बढ़त बनाई

विश्व में 81वें नंबर के 21 वर्षीय खिलाड़ी लेहेका ने ग्रुप सी के इस मैच में चार बार अपने प्रतिद्वंदी की सर्विस तोड़ी. लेहेका की जीत के बाद मैरी बुजकोवा ने दूसरे मैच में जुले निमेयर को 6-2, 7-5 से हराकर चेक गणराज्य को 2-0 की बढ़त दिला दी.

लेहेका ने ज्वेरेव को हराया, चेक गणराज्य ने जर्मनी पर 2-0 से बढ़त बनाई
leheka (Photo Credit : Twitter)

विश्व में 81वें नंबर के 21 वर्षीय खिलाड़ी लेहेका ने ग्रुप सी के इस मैच में चार बार अपने प्रतिद्वंदी की सर्विस तोड़ी. लेहेका की जीत के बाद मैरी बुजकोवा ने दूसरे मैच में जुले निमेयर को 6-2, 7-5 से हराकर चेक गणराज्य को 2-0 की बढ़त दिला दी. चेक गणराज्य की नंबर एक महिला खिलाड़ी पेत्रा क्वितोवा रविवार को लौरा सीगमंड को हराकर यह मुकाबला अपने देश के नाम कर सकती है.

ब्रिसबेन में खेले जा रहे एक अन्य मुकाबले में ब्राजील ने नार्वे पर 2-0 से बढ़त हासिल कर ली है. विश्व की 15वीं वरीयता प्राप्त बीट्रिज हद्दाद मैया ने नॉर्वे की मैलेन हेल्गो को 6-4, 6-2 से जबकि फिलिप मेलिगेनी अल्वेस ने विक्टर डुरासोविच को 6-3, 6-3 से हराकर ब्राजील को 2-0 से बढ़त दिलाई. यह भी पढ़ें : Cristiano Ronaldo Signs New Contract: सऊदी अरब के Al Nassr क्लब के साथ रोनाल्डो ने किया करार, 1 साल की सैलरी जान उड़ जाएंगे होश

शुक्रवार को समाप्त हुए मैचों के बाद ग्रुप ए में यूनान (4-1), ग्रुप बी में स्विट्जरलैंड (5-0), ग्रुप सी में अमेरिका (4-1), ग्रुप डी में ब्रिटेन (3-2), ग्रुप ई में इटली 3-2 और ग्रुप एफ में फ्रांस (5-0) शीर्ष पर बने हुए थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 31, 2022 01:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).