देश की खबरें | विधान परिषद उप चुनाव: भाजपा के दो और सपा के एक उम्मीदवार ने किया नामांकन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश विधान परिषद की दो सीटों पर 11 अगस्त को होने वाले उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दो तथा समाजवादी पार्टी (सपा) के एक उम्मीदवार ने सोमवार को नामांकन दाखिल किया।

लखनऊ, एक अगस्त उत्तर प्रदेश विधान परिषद की दो सीटों पर 11 अगस्त को होने वाले उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दो तथा समाजवादी पार्टी (सपा) के एक उम्मीदवार ने सोमवार को नामांकन दाखिल किया।

भाजपा की गोरखपुर इकाई के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सैंथवार और काशी क्षेत्र की उपाध्यक्ष निर्मला पासवान ने विधान भवन के केन्द्रीय कक्ष में भाजपा उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य तथा बृजेश पाठक और पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

दूसरी ओर, सपा उम्मीदवार कीर्ति कोल ने भी नामांकन दाखिल कर दिया।

उपमुख्यमंत्री पाठक ने सपा द्वारा आदिवासी समुदाय से ताल्लुक रखने वाली कीर्ति की उम्मीदवारी पर संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि सपा ने उम्मीदवार के तौर पर एक आदिवासी महिला का नामांकन सिर्फ उन्हें मानसिक रूप से परेशान करने के लिए कराया है।

पाठक ने कहा कि सपा जानती है कि उनके पास चुनाव जीतने लायक संख्या बल नहीं है, वह सिर्फ सुर्खियों में रहने के लिए ऐसा कर रही है।

कीर्ति कोल मिर्जापुर की छानबे विधानसभा सीट से सपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुकी हैं। विधान परिषद उपचुनाव के लिए उनके नामांकन के दौरान पार्टी प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल तथा विधायक मनोज पांडेय, रविदास मेहरोत्रा तथा अन्य नेता मौजूद थे।

कीर्ति ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि वह सभी वर्गों से आदिवासी समाज की महिला का समर्थन करने की अपील करती हैं। उन्होंने प्रत्याशी बनाने के लिए सपा नेतृत्व को धन्यवाद भी दिया।

गौरतलब है कि विधान परिषद की दो सीटें सपा नेता अहमद हसन के निधन और भाजपा की ठाकुर जयवीर सिंह द्वारा विधानसभा के लिए चुने जाने के कारण विधान परिषद से इस्तीफा दिए जाने की वजह से खाली हुई है। इन पर आगामी 11 अगस्त को उपचुनाव होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 208 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 34वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू